तनाव से बचने के लिए करें यह 3 योग आसन, जानें केसै...

तनाव से बचने के लिए करें यह 3 योग आसन, जानें केसै...



आज के समय में तनाव होना आम बात है। तनाव होने की भी कई वजहें होती हैं। किसी को रोजमर्रा के काम का तनाव होता है तो कुछ लोगों को सरकारी नौकरी पाने का तनाव का कारण होता है। कुछ लोगों को नौकरी तो प्रिय है, पर उन के बॉस ही उन्हें तनाव दे जाते हैं। परीक्षा को लेकर जितना तनाव बच्चों को होता है तो उतना ही तनाव माता-पिता को भी हो होता है। तनाव के वजह से आमतौर पर कंधों में अकड़न होना, पीठ में खिंचाव होना और सिर या गर्दन में दर्द होना आम बात हैं। यहां अब यह बताने वाली बात यह है कि योग आसन एक ऐसा माध्यम है जो आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। योग में कई ऐसी मुद्राएं हैं जिन के अभ्यास से होने वाले तनाव को कम करने  में मदद मिलेगी। 
हलासन:
सबसे पहले आप जमीन पर दरी बिछा लें। इस के बाद जमीन पर बिछी दरी पर आप सीधा लेटे। 


अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़े। अब अपने दोनों पैरो को धीरे-धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठाना है। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। 

त्रिकोणासन :

इस आसन को करने से आपके तनाव में कमी आएगी है। यह आसन करने से पीठ होने वाले दर्द से मुक्ति मिलती है।

लगभग 2 हफ्तों तक इस आसन को करने से आपके पीठ का दर्द खत्म हो जाएगा। इस आसन को करने से वजन भी कम होने लगता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं और इस के बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। बाद में अपना दाहिना हाथ ऊपरकी ओर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। कुछ देर बाद आप साधरण स्थिति में वापस आ जाएं। अब फिर से निचे झुकते हुए बाएं हाथ के साथ इस आसन को फिर दुबारा दोहराएं।

कोणासन:

इस आसन को करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां ऊपर की दिशा में रहें। 

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपनी श्रोणि को बाईं ओर लेकर जाएं और थोड़ा सा झुके। इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें। अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए।


इन तीनों योग आसनो के करने से आप तनाव की सम्सया से बच सकते है। अगर आप इनें रोजाना करते है तो तनाव से बचाव के साथ-साथ आप में एक नई ऊर्जा भी मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post