पत्तागोभी के सेवन के है 6 फायदे, जानें डिटेल से

पत्तागोभी के सेवन के है 6 फायदे, जानें डिटेल से 



पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जो आपको सालभर मार्केट में दिखाई देती रहती है। पत्तागोभी सब्जी में विटमिन-ए, बी-1, बी-2, बी-6, ई, सी, के और कैल्शियम, आयरन, आयोडीन, पोटैशियम, सल्फर और फोलेट जैसे मिनरल्स भी भरमार मात्रा में पाये जाते है। यह सभी क्वॉलिटीज इसे सुपरफूड बनाती है। जानते हैं इस के फायदों के बारे में।

लिवर और पेट को रखे हेल्दी

पत्तागोभई में Indole-3 carbonile नाम का ऐंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में अहम रोल अदा करता है।

गोभी हमारी पाचन क्रिया को भी ठीक करने में मदद करती है। जिस से डाइजेशन से जुड़ी समस्या नहीं होती।

बॉडी को करे डिटॉक्स :

इस सब्जी में मौजूद विटमिन-सी और सल्फर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होता हैं।

ऐसा होने पर बॉडी में मौजूद इम्युनिटी को बूस्ट मिलता है जो कि हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

वेट लॉस में मददगार :

पत्तागोभी फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है।

फाइबर के कारण पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है जिस के कारण हमें भूख कम लगती है और वजन व फैट कम करने में मदद मिलती है।

दिल की बीमारी से बचाए :

पत्तागोभी में मौजूद बीटा-कैरोटीन, ल्युटीन और दिल को सुरक्षित रखने वाले कई ऐंटीऑक्सिडेंट्स को बढ़ाने में लाभदायक होती है।

यह बैड कलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करती है जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।

ग्लो और फेयरनेस के लिए :

पत्ता गोभी में मौजूद विटमिन-सी हमारे शरीर में बेहतर कोलेजन प्रॉडक्शन को प्रमोट करने में मदद करता है।

इस से हमारी डैमेज हो चुकी तव्चा को ठीक करने में सहायक होता है। इस के सेवन से हमारी स्किन के ग्लो को वापस आ जाता है। इस से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और रंग भी फेयर होता है।

कब्ज के लिए रामबाण :

पत्तागोभी के सेवन से हमारे पेट की कई तरह की बिमारीयों के लिए लाभदायक होती है। इस के सेवन से कब्ज से राहत मिलती है।

इसे आप सलाद के रूप में भी ले सकते है। पत्तागोभी पेट की बहुत सी बिमारीयों से निजात दिलाने में मददगार होती है।

यह है पत्तागोभी के फायदे। अगर आप कई तरह की बिमारीयों से बचना चाहते है तो इस का सेवन रोजाना करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post