हमारे भारत देश में गाय को माता के सम्मान माना जाता है। गाय का दूध केवल पीने के ही काम नहीं आता बल्कि भारत देश में इसे भगवान की पूजा करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
इस के साथ ही भैंस का दूध भी लोग पीया हैं। इस के इलावा फैले डेंगू के बुखार में बकरी के दूध को पीने के लिए कहा जाता है। इन तीन जानवरों के अलावा भी पूरी दुनिया में कुछ ओर भी पालतू जानवर हैं जिन का दूध लोग पीना पसंद करते हैं। जानते है कि कौन-कौन से हैं वो जानवर और कितना फायदेमंद है उनका दूध।
भेड़ का दूध :
गाय के दूध की तुलना में भेड़ के दूध में दुगनी मात्रा में वसा पाई जाती है। भेड़ के दूध को फ्रेंच चीज बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।ऊंटनी का दूध :
रेगिस्तान में जहां पर ऊंट ज्यादा पाले जाते हैं वही पर रहने वाले लोग ऊंटनी का दूध पीते हैं।ऊंटनी के दूध की खास बात यह होती है कि यह बहुत ही अधिक तापमान यानी 86 डिग्री फॉरेनहाइट मतलब कि 30 डिग्री सेल्सियस पर भी पूरे 7 दिन तक खराब नहीं होता। इस के साथ ही आश्चर्यजनक बात यह है अगर ऊंटनी के दूध को ठीक ढंग से रेफ्रिजरेटर में रखा जाए तो यह पूरे 3 महीनों तक खराब नहीं होगा और पीने योग्य बना रहेगा।
सोया मिल्क :
दुध केवल जानवरों का ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों से भी दूध प्राप्त किया जाता है।जिस का इस्तेमाल हम खाने के रूप में करते हैं। इस का सब से बड़ा उदाहरण है सोया मिल्क। प्रोटीन से भरपूर सोया मिल्क का इस्तेमाल चीज को बनाने के साथ ही वीगन लोगों के पीने के रुप में किया जाता है।
याक का दूध :
ज्यादा ठंड पडने वाली जगहों पर जैसे कि लद्दाख और तिब्बत के बर्फीले पहाड़ों पर पाला जाने वाला जानवर याक है।इस का दूध याक बटर टी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। याक का दुध पीने के स्वाद में कुछ नमकीन और क्रीमी सूप जैसी लगती है।




