मोबाइल डाटा करें सेव, इन 4 तरीको से

अगर आपके मोबाईल डाटा भी समय से पहले खत्म जाता है, तो हम आज आपको यहां कुछ खास टिप्स  बताएंगे। इन टिप्स के जरिए आप काफी हद तक डाटा सेव कर सकेंगे। आइए इन तरीकों पर डालते हैं एक नजर।

डाटा की लिमिट करें तय :

अगर आपका मोबाइल डाटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो आप अपने फोन में डाटा लिमिट को सेट कर सकते है। इसके अलावा आप डाटा की यूसेज को भी ट्रैक कर सकेंगे। डाटा लिमिट सेट करने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना पडेगा। इसके बाद डाटा यूसेज के विकल्प पर टैप करें। अब बिलिंग साइकल में जाकर डाटा लिमिट और बिलिंग साइकल पर क्लिक करके डाटा की लिमिट को सेट कर पाएंगे।

ब्राउजर में पेज को कम्प्रेस करें :

यदि आप मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउजर यूज करते हैं तो उसकी सेटिंग में जाकर डाटा सेवर को ऑन कर ले। इससे आपके मोबाईल डाटा  काफी बचेगा, हालांकि वीडियो, फोटो आपके मोबाइल में देर से कंप्रेस होकर दिखेंगी।

रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डाटा करें ऑन :

मोबाइल की सेटिंग में जाकर डाटा यूसेज का विकल्प चुनें और जिस ऐप का डाटा यूज कम करना है उस पर क्लिक करके रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डाटा को ऑन कर दें। इससे भी आपका डाटा काफी हद तक बच जाएगा।

ऑटो अपडेट बंद :

अपने फोन के प्ले-स्टोर की सेटिंग में जाकर ऑटो-अपडेट एप पर क्लिक करें और यहाँ से 'Auto-update apps over Wi-Fi only' सेलेक्ट करें।

इससे आपका मोबाइल डाटा बचेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post