चेहरे की झुर्रियां के करता है दूर :
अगर आप की त्वचा पर रिंकल्स/झुर्रियां आनी शुरू हो गई हैं तो आम से बना फेस पैक लगा सकते है। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस पैक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कोलेजन आपकी त्वचा में कसाव लाएगा। हफ्ते में एक बार आम के पैक का इस्तेमाल जरूर करें, इस से आप की त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत दिखेगी।
आखों के लिए:
आम के सेवन से हमारी आखों की रोशनी बरकरार रखने में मददगार होता है। इस के सेवन से हमारी आखें की रोशनी तो बढती ही है और आखों में कई तरह की होने वाली बिमारीयों से बचने में सहायक होता है।चेहरे को साफ करने में करता है मदद :
सूखे आम के छिलके को पीस लो और अब इस पाउडर में गेंहू के आटे और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इस के बाद चेहरे को पानी से अचछे से साफ कर क्रीम लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी दूर हो जाएगी और दबी रंगत में निखार आ जाएगा।
वजन बढ़ाने में मददगार :
अगर आपका वजन कम है और आप वजन को बढाना चाहते है तो आप के लिए आम बहुत लाभदायक है।आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का सब से आसान और सरल तरीका है। 150 ग्राम आम में लगभग 86 कैलोरी ऊर्जा मैजूद होती है, जो हमारे शरीर के द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है। इस के अलावा आम में स्टार्च पाया जाता है, जो शूगर में परिवर्तित होकर अंतत: वजन को बढ़ाने में सहायता करता है।
चेहरे को देगा ठंडक :
गर्मी में लू से चेहरे पर रौनक खत्म हो जाती है तो आम के गूदे में बादाम का पाउडर और दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की रौनक वापस लौट आएगी।





