हर व्यक्ति को रात को 7 से साढ़े सात घंटे की जरूर लेनी चाहिए नींद

लाक डाऊन के कारण लोगों की आदतें बिगड़ रही हैं, सबसे अधिक रात की नींद प्रभावित हो रही है। जिस के कारण वह तनाव, अनिद्रा और अवसाद की ओर बढ रहे हैं। रात को 7 घंटे की नींद और दिनचर्या के पालन से ही स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आप दिन में बहुत अधिक सो लेते हैं तो सामान्य दिनों में रात में जितनी नींद लेते होंगे उस से 30- 45 मिनट बाद ही सो पाएंगे।

अगर आप दिन में देर तक सोते रहेगे तो यह बॉडी क्लॉक खराब होने का शुरुआती लक्षण है, जिस का सिधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
एक वयस्क व्यक्ति को रात को 7 से साढ़े सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। जब आप रात को गहरी नींद लेते हैं तो मस्तिष्क न्यूरोट्रांसमीटर बनाता है जिस से व्यक्ति जब सुबह उठता है तो वह खुद को ऊर्जावान और तरोताजा फील करता है। अगर आप तय समय से पहले ही बिस्तर पर सोने चले गए तो मस्तिष्क आपको उठे रहने के लिए कहेगा क्योंकि उस वक्त वो उतने न्यूरोट्रांसमीटर नहीं बने होते हैं। इस कारण आपको अच्छी नींद नहीं आ पाएगे  और जब आप उठेंगे तो थकावट महसूस होगी।

दिनचर्या ठीक तो शरीर पूरी तरह ठीक :
अगर हमारी दिनचर्या ठीक रहेगी तो सांस की गति बेहतर रहेगी। रक्त प्रवाह संतुलित रहेगा और तंत्रिका तंत्र अपना काम बेहतर ढंग से करता है। इसका सीधा असर हृदय गति पर पड़ता है। इससे शरीर आराम महसूस करता है और उसमें ऊर्जा बनी रहती है।
दिन में सोने की बजाए खुद को रखें व्यस्त :
चल रहे लॉकडाउन के दौरान 70 फीसदी लोग वर्क फ्रॉम होम होने के बाद भी कुछ समय सो रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छा यह होगा कि लोग दिन के समय में खुद को व्यस्त रखें ताकि रात को अच्छी नींद आ सके। यह आदत आने वाले समय के लिए बहुत खराब कर सकती है। जब स्थितियां सामान्य हो जाएगी और काम पर लौटेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सोने जाने से पहले कम करें स्क्रीन टाइम :
सोने के लिए जा रहे हैं तो मोबाइल और गैजेट्स से दूरी बनाकर रखी जाए। इस के लिए आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों से कॉल, वीडियो चैट से बात कर सकते है। इस से आपका तनाव भी कम हो जाएगा। पर इस से आप रात को चैन की नींद सो पाएंगे इस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लंबे समय तक टीवी, लैपटॉप, मोबाइल आदि का इस्तेमाल करने से आंखों में दर्द होना आम बात है। इस लिए समय-समय पर आंखों को आराम देते रहें।
घर पर अपनाए यह तरीके :
सुबह समय से दैनिक क्रिया को करें।
नहाने के बाद कुछ समय ध्यान लगाएं।
व्यायाम और योग करें मन शांत रहेगा।
घर-परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं।
जो अकेले हैं वो अपने पसंदीदा काम करें।
आलस्य न करें, कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post