विटामिन-ई वसा में घुलनशील विटामिन है, जो कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ लडऩे में मजबूती प्रदान करता है। आमतौर पर तो हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन अपना-अपना अलग महत्व रखते हैं और हमारे अंगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस के साथ ही यह विटामिन हमें कई तरह के रोगों से लडऩे में मदद करते हैं। विटामिन ई हमारे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
दरअसल विटामिन ई में पर्याप्त मात्रा में नमी होती है, जो हमारी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। विटामिन ई बालों के साथ-साथ झुर्रियों को भी दूर करता है। विटामिन ई वाले पदार्थों के सेवन से आप अपनी बढ़ती उम्र के असर को छुपा सकते हैं लेकिन अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए तो ये आपको कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके भीतर छुपी विटामिन-ई की कमी को दूर कर सकते हैं।
![]() |
| Vitamin-E |

बादाम :
बादाम, विटामिन-ई का बेहद ही अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप 100 ग्राम बादाम खाते हैं तो आपको 25.63 मिलीग्राम विटामिन-ई मिलता है। बहुत से लोग भुने हुए बादाम के साथ अपना नाश्ता करते हैं। आप सीरीयल्स के साथ भी बादाम खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप बादाम का दूध भी पी सकते हैं, जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
ब्रोकोली :
ब्रोकोली प्रोटीन का शानदार स्रोत है और साथ ही ये विटामिन-ई से भी भरपूर होता है। ब्रोकोली हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल यानी की एलडीएल को भी कम करता है। इसे आप सूप या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। उबली हुई ब्रोकोली हमारे स्वास्थ्य व सेहत के लिए लाभकारी है। अगर ब्रोकोली को कम तापमान पर पकाया जाए तो इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।
सूरजमुखी के बीज :
विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरे सूरजमुखी के बीज आपके पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करते हैं। आप सूरजमुखी के बीजों को दही, दलिया या सलाद पर छिड़क कर खा सकते हैं। अगर आप 100 द्द (ग्राम) सूरजमुखी के बीजों का सेवन करते हैं तो उसमें आपको 35.17 द्वद्द (मिलीग्राम) विटामिन-ई मिलता है।
एवोकाडो :
एवोकाडो के अनेक फायदे हैं क्योंकि इसमें शुगर का स्तर बहुत ही कम होता है और इसमें बहुत सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 100 ग्राम के एवोकाडो में 2.07 मिलीग्राम विटामिन-ई होता है। एवोकाडो में पाए जाने वाले विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व से भोजन को पचाने में भी मदद मिलती है। साथ ही इसमें एक केले के मुकाबले अधिक पोटेशियम भी होता है।
पालक :
ऐसा कहा जाता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी होती हैं। जिसमें से एक पालक कई जरूरी विटामिन और मिनरल का बेहद ही अच्छा स्रोत है। खासकर इसमें भारी मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में 2.03मिलीग्राम विटामिन-ई मिलता है जिससे हमारी रोजाना की जरूरत का 16 फीसदी हिस्सा पूरा होता है।
Tags:
health