रिलेशनशिप में छोटी-छोटी लड़ाइयां होना आम बात होती है। रिलेशनशिप एक्सपर्टस कहते भी हैं कि किसी भी रिश्ते में होने वाली छोटी-छोटी लड़ाइयां उस रिश्ते को मजबूत करने का काम करती हैं। पर इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को कभी भी बढऩे नहीं देना चाहिए, क्योंकि अगर यह लड़ाइयां बढ़ गई तो रिश्ते में दूरियां भी बढऩे लग जाती है।
![]() |
| Relationship |
आप के रिश्ते में दूरियां न बढ़े इस के लिए हम आप को आज कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर आपने भी इन आदतों को अपना लिया तो आपके रिश्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।
अक्सर देखा जाता है नए रिलेशनशिप में व्यक्ति हर छोटी से छोटी बातों में भी पार्टनर से आई लव यू बोल देते हैं, परंतु जैसे-जैसे रिलेशनशिप में समय बितता जाता है ये आदत कहीं गायब सी होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिलेशनशिप में कोई भी दिक्कत न आए तो इस आदत को गायब न होने दें। समय-समय पर पार्टनर से आई लव यू बोलते रहना चाहिए। ये आदत रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करती है।
अक्सर पुरुषों की आदत होती है कि वो पत्नी के उठने के बाद ही उठते हैं और सुबह के वक्त किसी भी काम में पार्टनर की मदद नहीं करते हैं। पर ये आदत ठीक नहीं है। आपकी इस आदत के कारण आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। इस आदत को जितनी जल्दी हो सके बदल लें।
अक्सर ऐसे रिश्तों में कोई भी परेशानी नहीं आती है जिन्में पति-पत्नि दोनों मिलकर एक-दूसरे की मदद करते हैं। आज के समय में पति-पत्नि दोनों ही जॅाब में होते हैं, ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि सुबह जल्दी उठ कर पत्नी का हर काम में साथ दिया जाए। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
अपने पार्टनर के साथ डिनर तैयार करने से आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली में पति-पत्नि को आपस में समय बिताने का मौका ही नहीं मिलता है। आप डिनर बनाने में अपनी पत्नि की मदद कर ये मौका हासिल कर सकते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर की मदद करेंगे तो आपके लिए पार्टनर के दिल में और भी ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। आपकी ये आदत पार्टनर का दिल जीत लेगी। अगर अभी तक आप पार्टनर की मदद नहीं करते हैं तो अब उनकी मदद करना शुरू कर दें।
एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखा जाए। आप जब भी घर से बाहर जाते हैं तो समय-समय पर अपने पार्टनर को कॅाल या मैसेज करते रहें। ऑफिस से भी फोन करते रहना चाहिए। अपने काम से थोड़ा समय निकालकर पार्टनर को कॅाल अवश्य करें।
पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। ऐसे लोग जो अपने पार्टनर से कॉन्टैक्ट बनाए रखते हैं उनके रिलेशनशिप में कभी भी
कोई परेशानी नहीं आती है।
तारीफ करते रहें :
रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में व्यक्ति पार्टनर की खूब तारीफ करता है, परंतु समय के साथ तारीफ करने की ये आदत न जाने कहां गायब हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप अच्छा रहे तो अपने पार्टनर की तारीफ करने में पीछे न रहें। अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करना छोड़ देंगे तो उन्हें लगेगा कि अब आप उनसे प्यार नहीं करते हैं। अगर आपके पार्टनर को ऐसा कुछ अनुभव होने लग गया तो आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। रिश्तों को हेल्दी रखने के लिए अपने पार्टनर की तारीफ करना जरूरी है।
यह सब टिप्स अपनानें के बाद आप को खुद ही पता चल जाएगा कि आप के रिशते बढ रही दूरीयां कम होने लगेगी। इन टिप्स को आपनाने के लिए आप को दिल और दिमाग से काम लेना होगा। तांकि आप के साथी को जरा सा भी शक न हो कि यह आप झुठा प्यार का इज्हार कर रहे है। आप के लिए ज्यादा बेहतर यह ही होगा कि आप दिल से करें आप के मन में कोई भी शंका न हो।
Tags:
Relationship tips




