फटी एडियों से है परेशान, इन नुस्खों को देखें आजमाकर
फटी हुई एड़ियां पैरों की सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। इस के साथ ही इन में होने वाला दर्द भी काफी तकलीफदेह होता है। अक्सर यह सम्सया महिलाओं के साथ ज्यादा होती है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियों की शिकायत होती है। लेकिन कुछ लोगों को हर मौसम में इस समस्या से परेशान होती है। सर्दियों के मौसम के अलावा हर मौसम में एड़ी की ड्राई स्किन तकलीफ हो रही है तो एक बार इन नुस्खों को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में फटी एडीयो से छुटकारा मिल जाएगा।
केला और शहद का नुस्खा :
फटी एड़ियों से राहत दिलाने में केला और शहद भी मददगार साबत होता है, क्योंकि केला नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है और शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
केले को लेकर उसे अच्छे से मैश कर लें। इस के बाद उस में शहद मिलाकर एड़ियों पर अच्छे से लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गर्म पानी से धो लें। इस के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।
दूध और गुलाब की पंखुड़ियां का इस्तेमाल :
अगर आप पैरों की ड्राईनेस और फटी एड़ी से परेशान हैं तो यह उपाय बहुत काम का है। इस के लिए एक टब में गर्म पानी ले और उस में एक कप दूध डालें और साथ में ही गुलाब की पंखुड़ियां और नीम की कुछ पत्तियां भी मिला लें।
साथ में तेल की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पानी में कम से कम 15-20 मिनट तक पैर डुबोकर बैठे। इस के बाद हल्के हाथों से स्क्रब भी करते रहे। इस नुसखे को लगातार कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने से पैर के डेड स्किन को हटाने और फटी हुईं एड़ियों को भरने में मदद मिलेगी।
नमक और प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल :
पैरों को रोजाना प्यूमिक स्टोन से साफ करने से डेड स्किन हटने लगेगी।
अगर फटी एड़ियां परेशान करती हैं तो एक चम्मच नमक और उस में कुछ बूंद तेल की मिलाकर उसे एड़ियों पर लगाएं। प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से साफ करें। लेकिन एक बात का ध्यान रखे कि एड़ियों को चोटिल न कर लें। इस के बाद साबुन से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।
तेल की मसाज :
यह सब से आसान और कारगर नुस्खा है की फटी हुई एड़ियों को भरने का। इस में आप तीन तरह के तेल को मिलाकर उस से मसाज कर सकते है।
इस के लिए आप एक चम्मच कैस्टर ऑइल, जैतून का तेल और बादाम के तेल को मिलाकर इस तेल से एड़ियों की मसाज करें। इस के बाद पैरों में पेट्रोलिय जेली की एक परत लगालें। जिस से कि तेल को एड़ियां अच्छे से सोख सकें। रात को सोने से पहले रोजाना इस प्रक्रिया को करने के बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों से राहत मिल जाएगी।
यह सब नुस्खे आप की फटी एडियों को ठीक कर सुंदर दिखाने में मददगार होगें। यह सब नुस्खे घरेलू और स्सते है जो कि आप इसे आसानी से कर सकते है। यह सभी समान आसानी से मिल जाएगा।




