क्रोध से निजात तो मिलती है और साथ में दिमाग को सोचने-समझने की मिलती है शक्ती
कई लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते। जिस कारण वश यह गुस्सा उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। गुस्से की वजह से आमतौर पर रिश्तों में अनबन भी हो जाती है। इस लिए आप के लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप-अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस समस्या से बचने के लिए कुछ योग मुद्राओं है जिनको को करने से आपका मन और मस्तिष्क दोनों शांत होगे है। इन योग के नियमित अभ्यास से आप अपने गुस्से पर कंट्रोल पा सकते हैं। जानते हैं इन खास मुद्राओं के बारे में...
उनमामी योग मुद्रा :
इस योग मुद्रा को करने से मन को शांति मिलती है। इस के अलावा यह आसन आप के ध्यान को एकाग्र करने में मदद करेगा।जब आप का ध्यान एकाग्र हो जाएगा तब आप सारी चितांओ से बचेगें और आप का गुस्सा अपने-आप कम होना शुरु हो जाएगा। इस आसान को करने के लिए सब से पहले आप पद्मासन की अवस्था में बैठे। इस के बाद अब आप-अपना सारा ध्यान अपनी भौंहों के बीच में केंद्रित कर लेना है । इस आसान को करते सम्य कुछ भी न सोचे और सिर्फ अपना ध्यान एक जगह केंद्रित करें और अपने आप को शात करने का प्रयास करें।
ज्ञान मुद्रा :
इस मुद्रा को करने से हमारा पूरा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है।जिस से हमें बे वजह से आने वाले क्रोध का स्तर भी कम होना शुरू हो जाता है। इस योग आसान को करने के लिए पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने हाथो को सीधा कर लें। इस के बाद में आप-अपनी तर्जनी उंगली को अपने अंगूठे से मिला दें।
सेपना मुद्रा :
इस योग आसान को भी करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह आसान हमारे शरीर से नकारात्मकता और विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मददगार साबत होता है। जिससे हमारा दिमाग पूरी तरह से शांत हो जाता है।इस योग आसान को करने के लिए अपने हाथेलियों को एक साथ रखें। पर ध्यान यह रहे कि आपकी पांचो उगुलियां एक-दूसरे से आपस में जुड़ी होनी चाहिए। अब अपनी तर्जनी उंगली को एक साथ रखें और अन्य सभी उंगलियों को मोड़कर आपस में बांध लें। अब इस मुद्रा को नीचे की तरफ मोड़कर रखें।
इन सब योग मुद्रा को करने से हमें आने वाले क्रोध से निजात तो मिलती है और साथ में हमारे दिमाग को सोचने-समझने की शक्ती मिलती है। इस के अलावा अगर हमें भुलने की आदत होगी तो यह भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। एेसा इस लिए होता है क्योकि इन योग आसन को करने से हमारे दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन मिलती है।



