नारियल तेल चेहरे से लेकर हाथ-पैरों की बढाता है सुंदरता

नारियल तेल चेहरे से लेकर हाथ-पैरों की बढाता है सुंदरता 

Beautiful punjabi girl, beauty tips, make up help,

चेहरे से लेकर हाथ-पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए अगर इसे इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह त्वचा के लिए मददगार होती हैं। ऐसे ही अनमोल गुणों से भरभूर है नारियल तेल। जिस का इस्तेमाल करने से न केवल त्वचा संबंधी बीमारियां दूर करने में मदद मिलती है बलकि इस का इस्तेमाल करने से नर्म और मुलायम त्वचा भी मिल सकती है। नारियल तेल केवल सर्दियों के मौसम में ही नहीं बलकि यह हर मौसम में लाभकारी होता है। यह हमारी त्वचा को भी कोमल बनाने के लिए नारियल तेल काफी मददगार होता है। नारियल तेल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इस लिए आप भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर खुद की त्वचा को सुंदर बना सकती हैं।

इंफेक्शन से बचाव :

Beauty tips, beauty tips 2020, oil

अगर आपके पैरों में पसीने या पानी की वजह से त्वचा में खराबी आ जाती है तो नारयिल तेल में नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके पैरों के इंफेक्शन और फंगस को दूर करने में मदद करते हैं। अगर नारियल का तेल रोजाना इस्तेमाल किया जाता हैं, तो यह आपके पैरों को कोमल और फंगल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है।

दांत साफ करने के लिए :

आम तौर पर दक्षिण भारत देश के लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल भोजन के रूप में करते हैं। इस का कारण हैं वहां पर नारियल बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
Teeth treatment, coconut,oil,

अगर आप नारियल तेल से रोजाना गरारे करना शुरू दे तो, इससे आपके मुंह को कई फायदे है। नारियल आप के दांतों को भी सफेद करने नें मदद करता है। ब्लीडिंग गम, फटे होंठ जैसी परेशानियों को दूर करता है। इस के लिए आप एक से दो चम्मच नारियल तेल एक गिलास पानी में मिलाकर गरारे करें। लगभग 15-20 मिनट तक गरारे करने के बाद गर्म पानी से मुंह धो लें। उस के बाद टूथ पेस्ट से दांत साफ कर लें।

बालों के लिए वरदान है नारियल तेल :

बालों के लिए भी नारियल का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। बाल टूटने या झड़ने, असमय सफेद हो जाना या फिर बालों रूखेपन हो तो नारियल तेल को प्री-शैंपू कंडीशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
Hair style, hair style of girl, hair style for boys

थोड़ा-सा नारियल तेल अपने हाथ में लें और अपने ड्राई हेयर में अच्छे से मालश करें। इसे लगभग आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। अगर आप पूल या बीच पर जा रही हैं, तो अपने बालों में नारियल तेल लगाना न भूलें। नारियल  तेल बालों को रूखेपन, धूप और खारे पानी से बचाने में भी मदद करता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post