इन 5 बातों से पता करें कि आप का पार्टनर धोखेबाज है जा नहीं

इन 5 बातों से पता करें कि आप का पार्टनर धोखेबाज है जा नहीं

How to know own partner life

जैसे कि सब जानते है कि रिश्ते हमेशा विश्वास पर ही बनते हैं| ज्यादातर किसी रिश्ते में होते हुए कई बार हम यह समझ नहीं पाते कि क्या सही हो रहा है और क्या गलत? आप अपने पार्टनर पर विश्वास करते है यह अच्छी बात है। पर किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना यह भी सही बात नहीं है। अगर आपके रिलेशन में आपको अपने पार्टनर पर कभी संदेह हो जाता है तो आप को यह समझ नहीं आता कि कैसे पता करें कि आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है या सच, तो यह पोस्ट आप के काम की है। इस पोस्ट में कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन का ध्यान रख कर के आप यह अनुमान लगा पाएंगे कि क्या आपको धोखा मिल रहा है या नहीं।

हर वाक्ये की मिलती है डिटेल :

अकसर झूठ बोलने वाले लोग किसी भी मामले की छोटी-छोटी डिटेल देना पसंद करते हैं।

इस से उनकी कहानी काफी डिटेल में और सच मानने में थोड़ी मुश्किल लगती है। झूठ बोलने वाले को यह डिटेल्स लम्बे समय तक याद नहीं रहती और थोड़े समय बाद उनसे दोबारा पूछा जाए तो कहानी में कुछ बदलाव आपको जरूर मिलेंगे। इस से भी आप यह पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर पहले झूठ बोल रहा था या नहीं।

फोन या कंप्यूटर का गुप्त इस्तेमाल :

फोन या कंप्यूटर में अकसर हमारा अधिकतर डाटा सेव रहता है। अगर पार्टनर आपके सामने अपने फोन या कंप्यूटर इस्तेमाल करने से बच रहे हैं, तो हो सकता है वो आपसे कुछ छुपाने कि कोशिश कर रहा है।
How to cheak other laptop

अगर आपके पार्टनर के फोन या लैपटॉप पर पहले पासवर्ड नहीं था और अब है तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है क्योकि पासवर्ड ना लगाने के बाद भी अगर आपका पार्टनर रोजाना फोन और लैपटॉप की हिस्ट्री या टेक्स्ट या कोई चैट डिलीट कर रहे हैं तो यह संकेत है की कुछ छुपाया जा रहा है।

हर गलती के लिए आपको ठहराते हैं जिम्मेदार :

अक्सर धोखेबाज लोग अपने स्वाभाव को अपने मन में सही मान लेते हैं। इस का एक तरीका हर चीज के लिए सामने वाले को जिम्मेदार ठहरना उस की आदत होती है।
अगर आपका पार्टनर भी हर छोटी-बड़ी बात में सिर्फ आपकी गलतियां निकालता है या आपको रिश्ते की हर बात का जिम्मेदार ठहरता है तो यह धोखा देने के लिए खुद को मन में सही बताने का उनका तरीका है।

कभी सच को नहीं मानेंगे :

झूठ बोलने वाले लोग कभी भी सच को मानने से इन्कार करते रहते है।


अगर आप उनके सामने तथ्य भी पेश करेंगे तो भी उसे छुपाने के लिए वो एक और झूठ बोलेंगे या उल्टा आपकी गलती बताएंगे, आपसे लड़ेंगे और अपना झूठ छुपाने के लिए उनसे जो बन पड़ेगा वो करने पर उत्तर आएगे।

पार्टनर कि बॉडी लैंग्वेज पर दें ध्यान :

आप अपने पार्टनर से बात करते समय अपने पार्टनर कि बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें। अगर आप से बात करते समय वो आपकी आंखों में ना

देखें या असमंजस में दिखाई दे रही हो या किसी भी मामले के बारे में पूरी जानकारी देने से कतराए तो ऐसा यह उनके झूठ बोलने या आप से कुछ छुपाने का संकेत है। किसी भी बात को लेकर वो आपसे अलग-अलग कहानी कहे या आपसे कुछ और कहे और किसी और से उसी बारे में कुछ और कहे, तो यह भी उनके झूठ बोलने का संकेत हो सकता है। यह बात आप को यह पता करने में मदद करेगी कि आप का पार्टनर आप को धोखा दे रहा है या नहीं।

अगर इन में से कुछ चीजें आपके साथ हो रही हैं तो आपको अपने रिश्ते के बारे में थोड़ी और गहराई से सोचने की जरूरत पडेगी। ऐसे में अपने मन की सुनें। अगर आपको लगता है कि आपको रिश्ते में धोखा मिल रहा है तो ऐसे रिश्तों से दूर हो जाना ही आप के लिए बेहतर होगा ।



Post a Comment

Previous Post Next Post