इस समय भारत समेत पुरी दुनिया कोरोना माहामारी से परेशान हैं। इस घातक वायरस के कारण से कई देशों में लॉकडाउन की व्यवस्था लागू है। ऐसे में हर किसी को रोजगार की चिंता सता रही है तो कोई वर्तमान के हालात देखकर परेशान हो रहा है।
ऐसे में लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। पुरी दुनिया में इस बात पर रिसर्च जारी है कि कोरोना महामारी के वजह से बिगड़ते मानसिक असंतुलन पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है ? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे, जिस के इस्तेमाल से आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।
नई गतिविधि में मन लगाएं :
किसी भी तरह की चिंता को कम करने के लिए आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें।
इस के लिए आप कुछ नया काम कर सकते है या कुछ नया सिख सकते है। आपको जो काम करने में खुशी मिलती है, उस काम को जरूर करें।
हेल्दी खाना खाएं :
आप को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने में डाइट की अहम भूमिका निभाती है। हमें भोजन में फल, सब्जियों, साबूत अनाज और तरल पदार्थों को उचित मात्रा में शामिल कर लेना चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए दिन में 3 बार मेगा मील खाने की बजाय आप 6 बार मिनी मील जरूर खाएं। हम सब अपने दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करते हैं। हमारा ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए ताकि शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे। सही खानपान दिमाग की ताकत बढ़ाने में मददगार होता है। यह सब जानते है।
अकेलेपन से बचें :
लॉकडाउन में घर रहना तो ठीक है पर इस का यह मतलब नहीं कि आप खुद को परिवार वालों से दूर रहें।
अकेले में रहने से दिमाग में कई तरह की कुंठा की भावना पैदा हो जाती है जिस से आप कई तरह की दिमागी बिमारीयों के शिकार हो सकते है। ऐसे में आप के लिए यह ही बेहतर होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएं।
पर्याप्त नींद लें :
लॉकडाउन में हमारी दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। कई लोगों का तो ना ही सोने का समय तय है और ना ही जागने का। देर रात तक जगे रहने से कारण सिर भारी रहता है, जिस का सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
स्वस्थ रहने के लिए हमें 8 घंटे की नींद रोजाना जरूरी है। जब हम सोते हैं तो हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है। वहीं कम सोने के वजह से यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इस लिए आप दिन की बजाए रात को नींद लें।




