आप सब ने यह तो सुना ही होगा कि सेहतमंद रहने के लिए शरीर का व्यायाम होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को तंदुरुस्त रख सकेगे, वहीं अगर आप-अपनी दिनचर्या में एक ऐसी चीज को शामल करें जिसे अपनाकर आप खुश भी रह सकें और तंदुरुस्त भी।
जी हां, बात कर रहे हैं डांस थैरेपी की जिस के माध्यम से आप हेल्दी रहते ही हैं, साथ में ही आप खुद को नकारात्मकता ऊर्जा से दूर भी रख सकते हैं।
डांस को दिनचर्या में करें शामल :
वैसे भी फिटनेस के लिए लोग योगा, जिम व एरोबिक्स इन सहारा लेते हैं। पर अगर आप इन सब से बोर हो गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं जिस से कि आपका मूड भी अच्छा रहे तो आप डांस थैरेपी को कर सकते हैं। इस के जरिए आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं और बीमारियों को भी खुद से दूर रख सकते हैं। इस लिए डांस आप के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बस आपको इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
फैट कम करने में मददगार :
अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हो, तो इस के लिए आप कुछ समय के लिए अपना मन पसंदीदा गाना लगाएं और इस पर डांस करें। आप खुद-ब-खुद फ्रेश महसूस करेंगे। साथ ही आप फिट भी रहेंगे। डांस से बांहों और पांवों की फुल एक्सरसाइज हो जाती है। खासतौर पर फैट कम करने के लिए डांस काफी फायदेमंद होता है।
फिटनेस के लिए फायदेमंद :
अगर आप अपनी फिटनेस के लिए डांस को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो डांस आपकी बॉडी को टोन्ड रखने में काफी मददगार साबत होता है। डांसको आप कुछ समय के लिए आप की किसी भी तरह की टेंशन को भुलाने नें लाभदायक होता है। डांस करने के दौरान बॉडी में जो हॉर्मोन्स एक्टिव होते हैं, वह लॉन्ग टर्म फायदा देते हैं।
हैप्पी हार्मोन्स को करता है रिलीज :
हम सब को खुद को सेहतमंद रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखना भी बहुत आवश्यक है।
ऐसे में आप के लिए डांस बहुत कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि डांस करने से आपके भीतर हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं और तनाव का स्तर भी कम होता है।
Tags:
Healty tips

