मोटापा कम हो जाएगा : गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आजकल ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। पेट और कमर के पास चर्बी जमा हो जाने के कारण शरीर की बनावट भी खराब होने लगती है।
![]() |
| Yoga |
ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। पर मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में योगा ही एक ऐसा विकल्प है, जो नेचुरल तरीके से वजन कम करता है। आज हम आप को कुछ ऐसे ही आसनों के अभ्यास के बारे में बताएंगे, जिस के नियमित अभ्यास से मोटापा कम हो जाएगा और शरीर सही आकार में आ जाएगा।
तितली आसनद :
तितली आसन एक ऐसा आसन है जो कि आप को कई तरह की बिमारीयों से बचाने में मदद करता है। तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है और थकान की भी किसी भी तरह से परेशानी नहीं होगी। तितली आसन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब आप अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें। पर ध्यान यह रहे कि आपके दोनों पैरों के तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। इस के बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली के पंखों की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें। एसा करने से आप को शुरू में परेशानी हो सकती है पर रोजाना के अभ्यास से यह आप असानी से कर सकते है। इस से आप को मोटापे को कम करने में मदद मिलेगी।
धनुरासन :
धनुरासन आप के शरीर को सही आकार के देने लिए बहुत ही लाभकारी है। इस आसन को करने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल किया जाता है। धनुरासन करने के लिए सब से पहले पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रखें कि आप-आपने पैरों को कुछ दूरी पर रखें और दोनों हाथो को भी सीधा रखें।
अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें। 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं। इस आसन को भी करने से आप को मोटापे की बिमारी से निजात मिलेगी और आपका शरीर
तंन्दरुसत होगा।
अर्धचक्रासन :
अर्धचक्रासन करने से पेट के आसपास वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है। इसी के कारण पेट की चर्बी कम होती है और आपकी कमर सही आकार में बदलती है। इसके अतिरिक्त इस आसन के नियमित अभ्यास से कब्ज, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होने लगती है। अर्धचक्रासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को अपनी कमर पर रख लें और अपनी धड़ को पीछे की ओर झुकाएं। कोशिश करें कि आपका धड़ ज्यादा से ज्यादा पीछे की ओर झुका हुआ हो। इस अवस्था में करीब 3 से 5 मिनट तक रहते हुए सांस लें और छोड़े।
यह 3 योग आसन ऐसे आसन है जो कि आप की मोटापे की सम्सया से निजात दिलाने में मददगार साबत होगें। आप के लिए बेहतन विक्लप यह ही है कि आप अगन मोटापे की बिमारी से निजात पाना चाहते है तो यह योग आसन आप को रोजाना करने होगें। तभी ही आप को इस का लाभ मिल पाएगा।
यह आप को जानकारी कैसी लगी यह कोमेंट ब्कास में जरूर बताना और आपने जानकरों को भी शेयर कर देना ताकि वो भी इन आसनों का लाभ ले सके।
Tags:
health



