आमतौर पर सभी लोग स्वस्थ रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते! खान-पान से लेकर आपनी जीवनशैली में सुधार लाने तक तमाम कोशिशें करते रहते हैं।काजू, बादाम, खजूर से लेकर पिस्ता और किशमिश तक, इन सारे मेवों का सेवन से भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे मेवे का सेवन हमें सेहतमंद तो बनाता ही है, साथ में इस में से कुछ मेवों को भिंगोकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद साबत होता है।
किशमिश के स्वाद और गुणों के बारे में तो आपको पता होगा पर किशमिश का पानी-पीना और भी बहुत लाभकारी होता है। किशमिश का पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित रखता है। आपको बताते हैं कि इसे तैयार कैसे किया जाता है और इस के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
किशमिश के स्वाद और गुणों के बारे में तो आपको पता होगा पर किशमिश का पानी-पीना और भी बहुत लाभकारी होता है। किशमिश का पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित रखता है। आपको बताते हैं कि इसे तैयार कैसे किया जाता है और इस के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
अगर आप आपनी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद किशमिश का पानी तैयार करना चाहते है तो आप किशमिश को रातभर पानी में भिंगोकर रख दें। सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पी जाए या फिर 20 मिनट तक हल्की आंच पर उबाल लें और रातभर इस को छोड़ दें। सुबह इस पानी का सेवन करें। सुबह के समय इस का सेवन करने से हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ध्यान रहे कि गहरे रंग के किशमिश का चुनाव करें, क्योंकि साफ और चमकदार किशमिश में रसायन भी हो सकते हैं, जोकि हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते है।
रोजाना सुबह किशमिश का पानी-पीने से आप को कई तरह के फायदे होगें। खासकर पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियोंं में इस का सेवन फायदेमंद होता है। इस के नियमित सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है। यह पाचन को बेहतर बनाने में भी मददगार होता है। साथ ही थकान जैसी समस्या को भी दूर करता है।
अनियमित और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए किशमिश का पानी हर दिन पीना बहुत ही फायदेमंद है। किशमिश का पानी हमारे शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में भी मददगार साबत होता है।
किशमिश के पानी में फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो कि हमारी त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है। यह बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर पडने वाले निशान को भी कम करता है ओर आपको जवां दिखने में भी मदद करता है।
किशमिश का पानी अमाशय रस को बनने में मदद करता है। हर दिन किशमिश के पानी का सेवन करने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
किशमिश भले ही दिखने में छोटा हो पर इस के लाभ तो बहुत बडे-बडे है। किशमिश खानें में मिठा होती है। सभी लोग इस को खाना पसंद करते है बुढे हो या बच्चे सब इस को खाने के शोकिन होते है। यह एक गर्म पर्दाथ है इस लिए लोग इसे सर्दी के मौसम में खाना पसंद करते है। जैसे कि ऊपर बताया गया है कि आप इस के सेवन से चिहरे पर पडने वाली झुरियो से छुटकारा पा सकते है। यह चिहरे कि सुंदरता को बढानें में मददगार होती है।
Tags:
health

