क्या आप जानते है कि भारत सरकार ने कई साल पहले डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को डिजिटली सशक्त बनाना का था। इस अभियान की बदौलत आज इंडीया देश में इतने सारे मोबाइल एप मौजूद हैं, जो यूजर्स को हर तरह की सुविधा प्रदान कर करते हैं।
तो आज हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप पेमेंट करने से लेकर शॉपिंग तक के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मेड इन इंडिया एप के बारे में...
मनोरंजन के लिए है गाना एप :
अगर आप गाना सुनने के शौकीन है, तो आप गाना एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में आपको हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में गाने मिलेंगे। इसके अलावा आप इस एप में अपनी पसंद के अनुसार गानों की प्ले लिस्ट भी बना सकते हैं।
पेटीएम :
भारत में पेटीएम लोकप्रिय मोबाइल एप में से एक है। आप इस एप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज और बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ्री चार्ज और मोबिक्विक एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन एप में आपको पेमेंट करने पर कैशबैक जैसे ऑफर्स मिलेंगे।
भारतीय गेमिंग एप :
भारतीय गेमिंग एप्स की बात करें तो रुह्वस्रश ्यद्बठ्ठद्द काफी लोकप्रिय गेम है। लॉकडाउन में लोगों ने इस गेम को जमकर डाउनलोड किया है। इस के अलावा लोगों ने कार रन गेम को भी काफी पसंद किया है।
शॉपिंग के लिए फ्लिपकार्ट एप करें डाउनलोड :
आप शॉपिंग करने के लिए फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और स्नैपडील जैसे एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन मोबाइल एप में आपको स्मार्टफोन से लेकर कपड़े तक मिलेंगे। इसके अलावा आप इन एप के जरिए घर का सामान भी खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि ये मोबाइल एप समय-समय पर आकर्षक ऑफर्स भी प्रदान करते हैं
।
Tags:
tech
