पहली वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर देशभर में मची हलचल, अनुष्का खुश

बतौर निर्माता अपनी पहली वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर देशभर में मची हलचल से अनुष्का शर्मा इन दनों बहुतगर्वादा खुश हैं। सुपरस्टार प्रोड्यूसर बनी अनुष्का का कहना है कि पावर और स्टारडम पोजीशन के कारण से ही उन्होंने 25 साल की कम उम्र में ही प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया है ताकि वह इस का लाभ उठाकर महिलाओं के लिए कुछ अलग तरह का सिनेमा पेश कर सकें। 

First web series created, across the country for Hades, Anushka happy, anoushka sharma, bollywood news, web series, actors, new movie 2020, bollywood movie, hollywood movie,

अनुष्का की अगली आने वाली पेशकश डिजिटल फिल्म बुलबुल है। जिस का फर्स्ट लुक उन्होंने बुधवार को जारी कर दिया है। इस का टीजर देखने से समझ में आता है कि यह एक खतरनाक चुड़ैल की कहानी है।

अनुष्का का यह भी कहना है कि मैंने प्रोडूसर बनने का फैसला इस लिए लिया है क्योंकि मैं जिस पोजीशन पर थी उसका फायदा उठाकर मैं कुछ बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती थी। मैंने खुद को स्टार बनाने के लिए फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम शुरू नहीं किया। मैं सिर्फ अच्छी कहानियों के लोगों तक पहुंचाना चाहती थी।कई बार मुझे हैरानी होती है कि कुछ ख़ास तरह की फिल्में क्यों नहीं लिखी जा रही हैं। जो लोगों को पसंद है।

हिंदी फिल्मों में हाल ही के दिनों में तापसी पन्नू, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण ने तमाम दमदार किरदार निभाए हैं। लेकिन, अनुष्का ने कहा हैं, "हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए शानदार भूमिकाएं लगातार नहीं लिखी जाती हैं। इस लिए, मैं यह कदम उठाना चाहती थी और उन एक्टर्स के लिए नए-नए रोल क्रिएट करना चाहती थी जो इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह फिट हों। हमारा मकसद ऐसी कहानियों को लोगों तक पहुंचाना है जो हमारे लीक से इतर और बिल्कुल विशिष्ट हों।”

अपने माता पिता से मिली प्रतिक्रिया के बारे में अनुष्का कहती हैं, "उन्होंने पाताल लोक देखा जो उन्हें काफी ज्यादा पसंद आया। जिस तरह हर पैरेंट्स को अपने बच्चों की कामयाबी और प्रशंसा पर खुशी होती है उसी तरह वह भी काफी खुश हैं और वह खुद पर गर्व महसूस कर रहे हैं।"

Post a Comment

Previous Post Next Post