बहुत बार यह देखा गया है कि लड़कों के शेविंग करने का तरीका इतना गलत होता है कि जिस की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का दीदार करते हैं तो जरूरत है कि शेविंग के समय कुछ गलतियों को न दोहराएं, जिन की वजह से दाने निकल आते हैं। तो चलिए जानते है वो कौन सी है गलतियां।
सही शेविंग क्रीम का करें चुनाव :
हमारी त्वचा के अनुसार शेविंग क्रीम मिलती है। पर अगर उन से आप को दाने होते हैं तो शेविंग क्रीम की जगह पर शेविंग फोम भी इस्तेमाल किया जाता हैं।नई ब्लेड का करें इस्तेमाल :
लड़के सोचते हैं कि ब्लेड में धार है तो इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, पर ऐसा नहीं है। 4 से 5 शेव के बाद ब्लेड को बदल देने में ही भलाई है क्योंकि ऐसा न करने पर त्वचा को नुकसान होता है।कई बार पुराने ब्लेड पर बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं जो जरा से कट जाने पर शरीर के अंदर चले जाते हैं और सेहत के लिए नुकसान दायक होता है।
जरूरी नहीं कि रोजाना करें शेव :
हमेशा क्लीन शेव रहने के लिए जरूरी नहीं है कि रोजाना शेव किया जाए। इस से त्वचा को नुकसान हो सकता है, क्योंकि रोजाना शेविंग करने से त्वचा को बहुत ज्यादा खरोंच झेलनी पडती है और उस के खराब होने का डर रहता है।इसी लिए एक बार दाढ़ी के बालों को थोड़ा बढ़ जाने के बाद ही शेविंग करें।
ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें
जब आप शेविंग करें तो शेविंग के दौरान ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें। इस से त्वचा कड़ी हो जाती है और शेविंग करने में दिक्कत आती है।इस से त्वचा के कटने का भी खतरा रहता है। इस लिए शेविंग करते सम्य हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
हल्के हाथों से चलाए रेजर :
शेविंग करते समय हल्के हाथों से रेजर को चलाना चाहिए। रेजर को आप के हाथ की ताकत की जरूरत नहीं है बल्कि ब्लेड की धार की जरूरत होती है। अगर आप ताकत लगाकर रेजर चलाते है तो चेहरे पर रैशेज हो जाते हैं। जिस कारण जलन के साथ खुजली होने लगती है।अगर आप इन सब तरीको से शेविंग करते है तो ऊपर बताई गई समस्याओं से बच सकते है। यह सब प्रोब्लम्स आप को है तो यह दिए गए टिप्स आप जरूर करें।




