पूरी दुनिया के साथ पूरे भारत में भी लोकडॉऊन लगा हुआ है जिस के कारण पूरी दुनिया में हडकंप मचा हुआ है। ऐसे में स्कूल भी इस की चपेट में है जिस कारण बच्चों कि पढाई पर भी बुरा असर पड रहा है। जिस के चलते कई विध्दयार्थी भी तनाव के शिकार हो रहे है और उनकी पढाई पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है।
ऐसे में देश के राज्य जम्मू और कशमीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में परेशानी और कुछ घरों में स्मार्टफोन न होने के कारण जम्मू और कश्मीर शिक्षा विभाग ने एक बड़ी पहल की है।यह पहल बहुत की कारगर साबत होने कि संभावना जताई जा रही है। बता दें कि रेडियो कक्षाएं शुरू करने की पहल ने डोडा जिले में छात्रों को कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बावजूद अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद की है।
यह भी पढे : महिलाए संकट के समय में छोड देती है... जानें क्यों ?
यह भी पढे : महिलाए संकट के समय में छोड देती है... जानें क्यों ?
ऑल इंडिया रेडियो का स्थानीय स्टेशन - AIR भाद्रवाह, जो लगभग पूरे डोडा जिले को कवर करता है, 29 मई,2020 से लगातार 101 MHz पर प्रतिदिन डेढ़ घंटे की क्लासेस प्रसारित की जाती रही है। ऐसे में छात्र और अभिभावक जो कम आय वाले हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर निजी ट्यूशन भी नहीं लगवा सकते, वह मार्च महिने से लगे लॉकडाउन के कारण स्कूलों को लंबे समय तक बंद हो जाने के फैसले से बहुत चिंतित हो गए थे।
यह भी : ज्यादा गर्म चाय पीने से क्या असर होगा आप की सेहत पर, जानें पूरी डिटेल से
यह भी : ज्यादा गर्म चाय पीने से क्या असर होगा आप की सेहत पर, जानें पूरी डिटेल से
छात्रों के लिए अधिकारियों ने 27 मार्च से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थीं और जिले के सभी स्कूलों को इस के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने जब आंकड़े को निकाले का फेसला किया तो यह पता चला कि जिले में लगभग 55 प्रतिशत छात्रों के पास ही इंटरनेट और स्मार्टफोन सेवा मौजूद है। मतलब है कि 63,406 में से केवल 37,837 छात्र ही इन शुरू कि गई कक्षाओं से जुड़ पा रहे हैं।
इस के लिए शिक्षा विभाग ने प्रसार भारती से अनुरोध किया कि वे एआईआर भद्रवाह पर टाइम स्लॉट प्रदान करें। अनुमति मिलने पर 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 29 मई से दैनिक आभासी रेडियो कक्षाएं शुरू की गईं। जिन का छात्रों को भी पूरा लाभ मिला। आज वो छात्र आपनी बची हुई पडाई को पूरा करनें में सफल हुअ है। यह बहुत ही अच्छा विक्लप था। जिस से छात्रों के लिए एक नई उम्मीद जगी और अपने बढ रहे तनाव को कम करने में भी सहायता मिली है।
Tags:
Study tips

