इन चीजों के साथ मिलाकर शहद का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक


शहद न सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर शहद के सेवन से शरीर को भरभूर ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है। शहद को कई लोग रोजाना खाना पसंद करते है।

Consumption of honey, mixed with these things is, harmful for health,

रोजाना खाने वाले लोग सेहतमंद होते है। कई तरह की बिमारीयों से लड़ने के लिए शहद हमें शक्ति प्रदान करता है। पर कुछ चीजों के साथ मिलाकर शहद को खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो जाता है। हम आप को इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन के साथ शहद का इस्तेमाल करना या खाना नहीं चाहिए।

चाय या कॉफी के साथ :

आपने कई बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सर्दी-जुकाम होने पर शहद को चाय या फिर कॉफी के साथ लें। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही आप को इस आदत को छोड़ना पडेगा।


क्योंकि ऐसा करने से आप की बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाता है। जिस के कारण से तनाव और घबराहट हो सकती है। जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदाईक होता है। इस लिए हमें कभी भी शहद की सेवन चाय या कॉफी के साथ न लें।

मूली के साथ :

सब्जी और स्लाद के रूप में बरती जानें वाली मूली के साथ भी शहद का सेवन करना आप के लिए जानलेवा साबत हो सकता है।

आप को बता दें कि शहद के साथ मूली को खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने शुरू हो जातें हैं, जिस के कारण से आप के शरीर के कुछ पार्टस डेमेज होने का डर ज्यादा बढ़ने लगता है। लेकिन आप इन दोनों चीजों का सेवन अलग-अलग करते हैं तो कम से कम 1 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए।

तेज गर्म पानी के साथ न लें :

अमतौर पर कई बार कई लोग आपने वजन को कम करने या फिर सर्दी जुकाम से बचने के लिए सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर कर पीते हैं। अगर आप ऐसा सचमुच ही करते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद को पीने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिस वजह से पेट संबंधी कई तरह के रोग होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। इस लिए आप कभी भी ऐसी गलती न करें। 

ओर गर्म चीजों के साथ खाने से भी बचें :

यहा यह बताने वाली बात यह है कि शहद की तासीर बहुत गर्म होती है। इस लिए शहद गर्म चीजों के साथ खाने से जितना हो सके बचना चाहिए। गर्म खाने के साथ शहद के सेवन से पेट खराब होना आम बात है। इस के अलावा आप को और भी कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।


शहद एक ऐसा कुदरती सोरस है जो कि कई तरह की बिमारीयों से बचाने में मददगार होता है। शहद सभी के घर में मौजूद होता है। यह मधुमक्खियों के द्वारा बनाया जाता है। अगर आप शहद का सेवन सावधानी से करते है तो आप कई तरह की बिमारीयों से बच सकते है।ट


Post a Comment

Previous Post Next Post